Politics: प्रधानमंत्री के बड़े बोल, कहा- जिस काम की शुरुआत नेहरू जी ने की थी वो मेरे आने के बाद पूरा हुआ

Politics: प्रधानमंत्री के बड़े बोल, कहा- जिस काम की शुरुआत नेहरू जी ने की थी वो मेरे आने के बाद पूरा हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज कई राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों को संबोधित किया हैं. पीएम मोदी ने संबोधित करते हुये कहा कि, आज का नया भारत नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे की ओर बढ़ रहा है. आज भारत तेजी से विकसित होती इकोनॉमी (Economy) भी हैं और निरंतर अपनी इकोलॉजी (Ecology) को भी मजबूत कर रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि, हमने देखा है कि, Environment clearance के नाम पर देश में आधुनिक Infrastructure के निर्माण को कैसे उलझाया जाता था. जहां आप बैठे हैं, एकता नगर में यह आंखें खोलने वाला उदाहरण है. कैसे अर्बन नक्सलों ने और विकास विरोधियों ने इतने बड़े प्रकल्प सरदार सरोवर डैम को रोक कर रखा था. इसका शिलान्यास देश आज़ाद होने के बाद किया गया था. सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने में बड़ी भूमिका निभाई हैं. 

आपको बात दें प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) ने सरदार सरोवर बांध का शिलान्यास किया, लेकिन सारे अर्बन नक्सल मैदान में आ गये. ये पर्यावरण विरोधी है, ऐसा अभियान चलाया और बार- बार उसको रोका गया. पीएम मोदी ने कहा जिस काम की शुरुआत नेहरू जी ने की थी, वो काम मेरे आने के बाद पूरा हुआ. प्रधानमंत्री ने कहा कि, परिवेश पोर्टल सभी तरह के एनवायरमेंट क्लियरेंस के लिए सिंगल विंडो सिस्टम है. पहले क्लीयरेंस पाने में 600 दिन से ज्यादा समय लग जाता था. अब सिर्फ 75 दिनों में काम हो जाता है. एनवायरमेंट क्लीयरेंस (Environmental Clearance) देने में नियमों को भी ध्यान में रखा जाता है और उस इलाके के लोगों के विकास का भी ध्यान रखा जाता है.

मोहम्मद आमिर