IMF: भारत ने इकोनॉमी में ब्रिटेन को पछाड़ा, 854.7 अरब डॉलर रही भारत की अर्थव्यवस्था

IMF: भारत ने इकोनॉमी में ब्रिटेन को पछाड़ा, 854.7 अरब डॉलर रही भारत की अर्थव्यवस्था

ब्रिटेन (Britain) को पछाड़ भारत (India) ने दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का पदक हासिल किया। वहीं ब्रिटेन (Britain) इंटरनेशनल रैंकिंग (Internation Ranking) में एक पायदान फिसलकर छठे स्थान आ गया।

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुसार साल 2021 के आखिरी 3 महीने में भारत ब्रिटेन से आगे निकला।

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) डेटाबेस और ब्‍लूमबर्ग (Bloomberg) द्वारा हिस्टोरिकल एक्‍सचेंज रेट (Historical Exchange Rate) को आधार बनाकर अमेरिकी डॉलर (U.S. Dollar) में की गई कैलकुलेशन में भारत की अर्थव्यवस्था 854.7 अरब डॉलर रही, वहीं ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 816 अरब डॉलर की रही।

भारत ने आर्थिक सुधारों के लिए कड़े फैसले लिये, जिसका असर हमे साफ दिखाई दे रहा है।

भारत की इस सफलता में मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया जैसे योजनाओं का भी बड़ा योगदान रहा है।

रोजमर्रा की चीजें महंगी होने से ब्रिटेन ने पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का तमगा खो दिया है।

ब्रिटेन की स्थिति में गिरावट ऐसे समय में आई जब देश में राजनीतिक अस्थिरता और सत्तारूढ़ पार्टी नया प्रधानमंत्री चुनने के दौर में है।

आपको बता दें, विदेश सचिव लिज ट्रस और पूर्व चांसलर ऋषि सुनक में से किसी एक को देश का नया प्रधानमंत्री चुनना है।

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर इसका नेगेटिव असर पड़ रहा है। 

हेमलता बिष्ट