Congress President Election : मनीष तिवारी और कमलनाथ भी हो सकते हैं अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की रेस में अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath), और कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी (Manish Tiwari) का नाम शामिल हो गया है. इन नामों की लिस्ट में पहले सबसे ऊपर राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का नाम चल रहा था, इसके साथ ही शशि थरूर का नाम भी इस रेस में था. हलाकि अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कई नाम रेस में चल रहे हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी (Manish Tiwari), मुकुल वासनिक ( Mukul Wasnik ), पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan), मल्लिकार्जुन खड़गे ( Mallikarjun Kharge) और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के नाम भी चर्चा में है. मिली जानकारी में मुताबिक चव्हाण और वासनिक ने चुनाव लड़ने की किसी भी योजना से इनकार कर दिया है. शशि थरूर (Shashi Tharoor) कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की ईच्छा जाहिर करने वाले पहले नेता हैं. इसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात भी की है. सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष है. जबकि उनके बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था.
आपको बता दे कि, कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद संभालने की अपील की. इस मौके पर जब उनसे पूछा गया कि क्या वह राहुल के अलावा शशि थरूर (Shashi Tharoor) या अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को नेतृत्व की भूमिका मे पसंद करेंगे, तो दिग्विजय सिंह ने कहा "चलो देखते हैं. मैं खुद को खारिज भी नहीं कर रहा हूं, आप मुझे बाहर क्यों रखना चाहते हैं?"
उन्होंने आगे कहा: "हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है. आपको 30 तारीख की शाम तक जवाब पता चल जाएगा." कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दौड़ने के इच्छुक लोग 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. अगर आवश्यकता पड़ी तो 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे और दो दिन बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे.
मोहम्मद अनवार खान
Sandhya Halchal News