Mathura: कंगना रनौत के चुनाव लड़ने के सवाल पर बोलीं हेमा मालिनी,
हेमा मालिनी (Hema Malini) मथुरा (Mathura) से सांसद हैं. 2024 आगामी चुनाव में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा है. यही सवाल एक्ट्रेस एवं सासंद हेमा मालिनी से पूछा गया तो उन्होंने राखी सावंत (Rakhi Sawant) का नाम ले लिया. दरअसल, हाल ही में हेमा मालिनी राजीव भवन पर दिव्यांगजनो को हाथ से चलने वाली ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. इस दौरान हेमा मालिनी से कंगना रनौत से जुड़ा एक सवाल पूछा गया कि, क्या कंगना रनौत मथुरा सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी.
आपको बता दे, समाचार एजेंसी एएनआई के वीडियो में दिख रहा है कि, हेमा मालिनी से सवाल किया गया कि, यह चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत, मथुरा से 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं, आपका क्या विचार है? तब इस सवाल के जवाब में हेमा मालिनी ने कहा कि, ‘अच्छा, बहुत अच्छी बात है. मेरा विचार मैं क्या बताऊं? मेरा विचार भगवान के ऊपर है. Lord Krishna Will Do It.'
उन्होंने आगे कहा, 'आप लोग मथुरा से सिर्फ फिल्म आर्टिस्ट (Film Artist) को ही लड़ाना चाहते हैं. यदि मथुरा के लोग सांसद बनाना चाहेंगे, तो आप उन्हें वोट नहीं देंगे क्या?..., क्योंकि आप सभी के दिमाग में ऐसा डाल दिया गया है कि, मथुरा से सिर्फ फिल्म स्टार ही सांसद बनेगा. आपको सिर्फ फिल्म स्टार ही चाहते हैं. कल को अगर आप राखी सावंत को कहेंगे. वह भी बन जाएंगी.'
बता दें कि 2024 में मथुरा सीट से सांसद को लेकर उम्मीद लगाई जा रही है कि कौन यहां से खड़ा होगा. जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मथुरा से चुनाव लड़ सकती हैं.
मोहम्मद अनवार खान
Sandhya Halchal News