Ghaziabad: पिटबुल डॉग हुआ बेकाबू, पार्क में खेल रहे 11 साल के बच्चे पर किया हमला
गाजियाबाद (Gaziabad) थाना मधुबन बापूधाम (Madhuban Bapudham) क्षेत्र सेक्टर 23 संजय नगर (Sector 23 Sanjay Nagar) में रहने वाले पुष्प त्यागी (Pushp Tyagi) नामक 11 वर्षीय बच्चे पर पिटबुल ब्रीड (Petbull) के डॉग (Dog) ने जानलेवा हमला किया है. बच्चे के चेहरे पर करीब 200 टांके आए हैं. इस घटना से परिजनों में काफी रोष है.
इस तरह की घटनाएं बहुत हो रही हैं, जिसमें बच्चे खेल रहे होते हैं और कुत्ते उन पर हमला कर देते हैं. इस तरह से कुत्तों का खुला छोड़ देना बेहद ही गलत है. ये बूढ़ों और बच्चों को अक्सर अपना शिकार बना लेते हैं.
आपको बता दे कि, घटना तब हुई जब बच्चा घर के पार्क (Park) में खेल रहा था. वहां पार्क में पिटबुल कुत्ते को घुमा रही लड़की के हाथ से अचानक कुत्ता छूट गया. फिर पिटबुल ने बच्चे के चेहरे और कान पर हमला कर दिया.
वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते से बच्चे को छुड़वाया और अस्पताल (Hospital) पहुंचाया. अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो कुछ भी हो सकता था. संजय नगर सेक्टर 23 में सुभाष त्यागी (Subhash Tyagi) ने भी बिना रजिस्ट्रेशन (Registration) कराए कुत्ते को अवैध रूप से पाल रखा था. जिनके ऊपर भी नगर निगम (Municipal Corporation) ने 5000 का दंड लगाया गया है, निगम ऐसी कार्रवाई लगातार कर रहा है.
मोहम्मद अनवार खान
Sandhya Halchal News