Britain: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दुनिया को कहा अलविदा, अब कौन होगा कोहिनूर ताज का हकदार?

Britain: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने दुनिया को कहा अलविदा, अब कौन होगा कोहिनूर ताज का हकदार?

गुरुवार को ब्रिटैन (Britain) की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) की स्वस्थ काफी बिगड़ चुकी थी। जिसके बाद दोपहर में उन्होंने दम तोड़ दिया। लेकिन आधिकारिक घोषणा (Official Announcement) देर शाम शाही परिवार (Royal Family) द्वारा की गई। अब सवाल ये उठ रहा कि एलिजाबेथ द्वितीय के बाद कोहिनूर हीरा (Kohinoor Diamond) किसका होगा। ट्विटर (Twitter) पर भी कोहिनूर ट्रेंड पर है।

आपको बता दें, कोहिनूर 105 कैरेट का हीरा है, जो प्लेटिनम के एक माउंट के साथ ताज से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा भी मुकुट में 2,867 हीरे लगे हैं। ताज में 1856 में तुर्की (Turkey) के तत्कालीन सुल्तान (Sultan) द्वारा महारानी विक्टोरिया (Queen Victoria) को तोहफे में एक बड़ा पत्थर दिया, जो क्रीमिया युद्ध (Crimean War) में ब्रिटिश सेना के समर्थ के प्रति अपना आभार जताने के लिए दिया था। वास्तव में ये मुकुट राजा जॉर्ज छठे (King George VI) की ताजपोशी के लिए 1937 में बनाया गया था।

अपने 70 साल के शासनकाल के अंत के बाद, प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) सिंहासन संभालेंगे और इसके साथ ही एक और महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा जो कोहिनूर हीरे से संबंधित है। आपको बता दें, ब्रिटेन की नई महारानी डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला (Queen Duchess of Cornwall Camilla) होंगी जो एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे और उत्तराधिकार में सबसे आगे प्रिंस चार्ल्स की पत्नी हैं। साल की शुरुवात में क्वीन एलिजाबेथ ने घोषणा की थी कि प्रिंस चार्ल्स जब सिंहासन पर बैठेंगे तो उनकी पत्नी कैमिला को रानी कंसोर्ट (Queen Consort) बन जाएंगी। ऐसा होने पर कैमिला को राज माता का प्रसिद्ध कोहिनूर ताज मिलेगा।

हेमलता बिष्ट