Suicide: गोंडा में पूर्व प्रधान के बेटे ने की आत्महत्या, लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा (Gonda) जिले में पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने लाइसेंसी बंदूक (Licensed Gun) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
बताया जा रहा है कि गोली गर्दन को चीरते हुए निकल गई। राजमती मिश्रा (Rajmati Mishra) पत्नी धनलाल मिश्रा (Dhanlal Mishra) पंचायत विशुनपुर कला की पूर्व प्रधान रही है।
गोली की आवाज सुन घर पर मौजूद सभी लोग आवाज की तरफ भागे तो देखा गोली गले को चीरते हुए पार निकल गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या है।
इंस्पेक्टर समशेर बहादुर सिंह, सीओ मुन्ना उपाध्याय व फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घर से मिले केवल एक बारह बोर गोली का खोखा व शस्त्र को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है और छोटी-छोटी चीज़ो में अपनी नजर बनाई रखी है।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News