सोनिया गांधी फिर से हुईं कोविड पॉजिटिव: पार्टी महासचिव रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

सोनिया गांधी फिर से हुईं कोविड पॉजिटिव: पार्टी महासचिव रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गई हैं.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी है.

रमेश ने लिखा कि 75 वर्षीय सोनिया गांधी ने कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खुद को पृथकवास में कर लिया है.

जयराम रमेश ने ट्वीट (tweet) करते हुये लिखा कि, "आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी".

आपको बता दें कुछ दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं. सोनिया गांधी इससे पहले जून महीने में भी कोविड से संक्रमित हुई थीं. 

मोहम्मद आमिर