Mumbai: बुर्का न पहनने पर पति ने हिन्दू पत्नी को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर, उतरा मौत के घाट
मुंबई (Mumbai) के तिलक नगर (Tilak Nagar) में एक शख्स ने अपनी पत्नी के गले पर चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस (Police) के अनुशार यह वारदात 26 सितंबर, रात करीब 10 बजे की है. मृतक के परिवारजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति और उसके परिवार वाले उनकी बेटी को मुस्लिम रीति-रिवाज और बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाते थे. जिससे परेशान होकर वो पति से अलग रहने लगी थी. पुलिस के अनुशार रूपाली (Rupali) और इकबाल (Iqbal) की शादी तीन साल पहले हुयी थी. और एक बच्चा भी है.
आपको बता दे कि, शादी के कुछ दिनों बाद ही आरोपी इकबाल का पूरा परिवार साथ रहने आ गया और रूपाली पर दवाब डालने लगा कि तुम मुस्लिम रीति रिवाजों को अपनो और बुर्का पहनो. लेकिन रूपाली उन लोगों की बाते नहीं मानती थी. जिसकी वजह से दोनों में झगड़ा होता रहता था. उसी दौरान रूपाली को एक बेटा भी हुआ.
रूपाली अपने बेटे के साथ अलग रहने लगी थी. तिलक नगर पुलिस के पी आई विलास राठौड़ (P I Vilas Rathod) के अनुशार 26 सितंबर दिन सोमवार को आरोपी इकबाल ने रूपाली को मिलने के लिए बुलाया था. बातचीत के द्वारन रूपाली ने पति इकबाल से तलाक देने की बात कही, इस पर इकबाल ने बच्चे का हवाला देकर तलाक नहीं देने की बात की. जिसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हुआ. तभी इकबाल ने रूपाली को पास की गली में खींचकर ले गया और उसपर ताबड़तोड़ तेज धार वाले चाकू से हमला कर दिया. बुरी तरह जख्मी रूपाली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. तिलक नगर थाना पुलिस (Tilak Nagar Police Station) ने आरोपी इकबाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
मोहम्मद अनवार खान
Sandhya Halchal News