भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियम: 7 दिन का होम क्वारंटाइन जरूरी

भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियम: 7 दिन का होम क्वारंटाइन जरूरी

देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलो के बीच, सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सरकार ने नए नियम जारी किए हैं।

जिसमे आने वाले अब सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन से गुजरना होगा और आठवे दिन आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा।

नए सरकारी सर्कुलर में कहा गया है कि 11 जनवरी, 2022 से नई मानक संचालन प्रक्रिया अगले आदेश तक मान्य होगी।

नए नियम के अनुसार, भारत की यात्रा करने के इच्छुक लोगों को सेल्फ-डिक्लेयरेशन फॉर्म में एक फुल और तथ्यात्मक जानकारी जमा करनी होगी।

यात्रा शुरू करने से पहले 72  घंटे अंदर किए गए कोविड-19 आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अपलोड करनी होगी।

जिन यात्रियों को आगमन पर टेस्ट करने की आवश्यकता है, वो एयर सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन टेस्ट की प्री-बुकिंग कर सकते है। 

कोविड-19 के बढ़ते मामले और कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सरकार ने भारत में अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए मौजूदा दिशानिर्देशों को संशोधित किया है।

नए नियमो के अनुसार, पिछले 14 दिनों के यात्रा विवरण सहित ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर यात्रियों को उनकी निर्धारित यात्रा से पहले एक स्व-घोषणा पत्र में पूर्ण और तथ्यात्मक जानकारी जमा करनी होगी।

हेमलता बिष्ट