Fatehpur: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन किया अर्पित, सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ

फतेहपुर (Fatehpur) जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) एवं, स्व लाल बहादुर शास्त्री जी (Late Lal Bahadur Shastri) की जयंती के अवसर पर विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता (MLA Ayah Shah Vikas Gupta), भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा (BJP District President Ashish Mishra), पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह (SP Rajesh Kumar Singh), अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह (Anirudh Singh) ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर "सड़क सुरक्षा" रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी.
आपको बता दे कि, यह रैली गांधी मैदान से पत्थर कटा चौराहा होते हुए वर्मा तिराहा पर समाप्त हुई। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव ((Pragati Yadav), एआरटीओ परिवर्तन, क्षेत्राधिकारी थारिंयाव दिनेश चंद्र मिश्रा (Dinesh Chandra Mishra), टीएसआई हरेंद्र सिंह (Harendra Singh), समाजसेवी अशोक तपस्वी सहित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंश पुरम के छात्र छात्राओं ने चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल व एनसीसी के छात्र उपस्थित रहे.
जतिन द्विवेदी