Raktdaan Amrit Mahotsav: जन्मदिन पर जनता ने दिया पीएम मोदी को अमूल्य तोहफा, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- एक लाख के पार

Raktdaan Amrit Mahotsav: जन्मदिन पर जनता ने दिया पीएम मोदी को अमूल्य तोहफा, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- एक लाख के पार

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन के खास अवसर पर भारतीय जनता ने उन्हें खास तोहफा दिया। आपको बता दें, शनिवार को पीएम मोदी (PM Modi) के जन्मदिन पर 15 दिवसीय रक्तदान अभियान (15 Day Blood Donation Campaign) शुरू किया गया। भारी मात्रा में लोगों ने इस वर्ल्ड कैंपेन (World Campaign) में हिस्सा लिया और विश्व रिकॉर्ड (World Record) बनाया। इससे पहले 6 सितंबर 2014 में 1 दिन में 87,059 लोगों ने ब्लड डोनेट (Blood Donate) कर कीर्तिमान स्थापित किया था।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (Akhil Bhartiya Terapanth Yuvak Parishad) की ओर से ये कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके लिए भारत के 300 शहरों में रक्तदान के 556 शिविर लगाए गए। आपको बता दें, पहले दिन में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने कैंपेन में हिस्सा लेकर रक्तदान किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस बात कि जानकारी खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने दी।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट में लिखा, "नया विश्व कीर्तिमान! आज मुझे बताते हुए हर्ष है की प्रधानमंत्री @NarendraModi जी के जन्मदिन पर #RaktdaanAmritMahotsav के तहत 87 हज़ार से अधिक लोगो ने अब तक स्वेच्छा से रक्तदान किया है, जो की एक नया विश्व कीर्तिमान है। अपने प्रिय प्रधानसेवक को देश की तरफ से यह एक अमूल्य भेंट है। साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, “एक लाख के पार।”

हेमलता बिष्ट