Mathura: पुलिसकर्मी ने महिला के साथ की अश्लील हरकत, वीडियो हुआ वायरल
मथुरा (Mathura) के वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भीड़ में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है. जिसके खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के पर्व पर वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती चल रही थी, उस समय मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जमा थी.
इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में महिला ने छेड़खानी का विरोध भी किया, एसएसपी (SSP) अभिषेक यादव (Abhishek Yadav) ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए छेड़खानी करने वाले व्यक्ति की पहचान की, जिसकी पहचान फायरमैन विक्रम वीर के रूप में हुई हैं.
विक्रम वीर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं और संबधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं.
मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर लोग चैन स्नैचिंग, पर्स चोरी आदि घटनाओं को भी अंजाम देते रहते हैं.
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि, मंगला आरती के दौरान मंदिर में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसका संज्ञान लेते हुए छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसकी पहचान फायरमैन विक्रम वीर के रूप में की गई है. जिसके विरुद्ध संबधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं.
वकील खान
Sandhya Halchal News