Fatehpur: सीमा सुरक्षा बल की बाइक रैली ने पूरा किया 13 का सफर, भवानी टीम से शामिल हुई थी 15 महिला जवान
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के तहत मेघालय (Meghalaya) के शिलांग (Shillong) से निकली सीमा सुरक्षा बल की बाइक रैली 13 दिन का सफर तय करने के बाद मंगलवार को शहर पहुंची। शहर भ्रमण के बाद बुलेट चौराहे पर बुलेट एजेंसी के प्रोपराइटर के.एन. सिंह (K.N. Singh) ने रैली का स्वागत किया। बुलेट एजेंसी मालिक के.एन.सिंह (K.N Singh) ने सभी बाइक राइडरों और बीएसएफ (BSF) के जवानों के लिए जलपान की व्यवस्था की। एजेंसी में निःशुल्क बाइकों की सर्विस की गई। बाइक रैली की अगुवाई कर रहे टीम कैप्टन विश्वजीत भाटिया (Vishwajeet Bhatiya) ने बताया कि रैली की शुरुआत शिलांग (Shillong) से 1 सितंबर को हुई थी। रैली का समापन दिल्ली (Delhi) में होगा। बाइक रैली में 30 बाइक राइडर और अन्य जवानों ने हिस्सा लिया है। जिसमे 15 महिला राइडर (Female RIder) और 15 पुरुष राइडर (Male Rider) है। यह रैली 17 राज्यों से होकर गुजरेगी। बीएसएफ (BSF) भारत का प्रमुख अर्धसैनिक बल है। यह विश्व का सबसे बड़ा सीमा रक्षक बल है। उन्होंने बताया कि महिला टीम की अगुवाई इंस्पेक्टर सोनिया भाटिया (Sonia Bhatiya) कर रही हैं। डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार (Sunil Kumar) में बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर देशभक्ति से जोड़ना है। इसके अलावा युवाओं को नशा छोड़ने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। रैली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति भी किसी से कम नहीं है कंधे से कंधा मिलाकर देश की बेटियां भी देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं वह दुश्मन से गोली की भाषा में बात करती हैं। उन्होंने बताया कि बाइक रैली में शामिल महिला जवान सीमा भवानी टीम से हैं जो देश की पहली महिला मोटरसाइकिल टीम है यह टीम 26 जनवरी की परेड में बुलेट बाइक से स्टंट करती हैं। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट मनोज (Manoj) सहायक कमांडेंट बीएस सिंधु (B.S Sindhu) मुख्य आरक्षक दीपक यादव (Deepak Yadav) अर्जुन राम (Arjun Ram) कांस्टेबल मनमोहन सतपाल सिंह (Manmohan Satpal Singh) पवन कुमार (Pawan Kumar) सोनू यादव (Sonu Yadav) अमित कुमार (Amit Kumar) सुनील नंदिता (Sunil Nandita) रविदास सिंह (Ravidas Singh) वरुण पांडे (Varun Pandey) नीलेश शास्त्री (Nilesh Shashtri) कुलदीप गुप्ता (Kuldeep Gupta) जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) समेत कई लोग शामिल रहे।
जतिन द्विवेदी
Sandhya Halchal News