Viral Video: भाजपा नेता के भतीजे ने टोलबूथ पर महिलाकर्मी के साथ की बदसलूकी: मारपीट का वीडियो वायरल

Viral Video: भाजपा नेता के भतीजे ने टोलबूथ पर महिलाकर्मी के साथ की बदसलूकी: मारपीट का वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में टोल बूथ (Toll Booth) पर महिला कर्मचारी से बदसलूकी मारपीट का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीते शनिवार को टोल बूथ पर महिला कर्मचारी ने जब एक व्यक्ति से टोल टैक्स माँगा तो उसने स्थानीय नागरिक होने का दावा करके टैक्स देने से मना कर दिया इस पर जब महिला ने उससे पुष्टि के लिए आधार-कार्ड माँगा तो आरोपी भड़क गया और महिला को थप्पड़ मार दिया। जिसके जवाब में गुस्साई महिला ने भी आरोपी की चप्पलों से पिटाई की। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल होने व महिलाकर्मी की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गयी है और आरोपी की तलाश जारी है। 

ये मामला राजगढ़ (Rajgarh) का है व आरोपी का नाम राजकुमार गुर्जर (Rajkumar Gurjar) है और वो भाजपा नेता ब्यावरा जनपद अध्यक्ष का भतीजा हैं। पीड़ित महिलाकर्मी अनुराधा दांगी (Anuradha Dangi) ने बताया कि "शनिवार दोपहर मैं करीब 3:42 बजे बूथ नंबर 5 पर बैठी हुई थी। इसी दौरान भाजपा नेता का भतीजा राजकुमार गुर्जर अल्टो 800 कार से टोल पार करने आया। मैंने रोजाना की तरह उसे रोका और टोल शुल्क मांगा, जिस पर उसने बताया कि मैं लोकल हूं। पहचान करने के लिए मैंने नेता के भतीजे से आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा, जिस पर वह आग बबूला हो गया और मेरे साथ मारपीट की। आरोपी ने बदसलकूी करते हुए मेरा दुपट़्टा खींचा और मुझे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर से अपने कुछ साथियों के साथ टोल नाके पहुंचा, तब तक मैं निकल चुकी थी, जिसके बाद उसने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर दी"।

बता दें कि, मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन आरोपी की गिरफ़्तारी अभी नहीं हुई है। स्थानीय एसएचओ रामकुमार रघुवंशी (Rajkumar Raghuvanshi) ने बताया कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज की है। महिला अनुराधा डांगी ने आरोपी के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज की और हमने उसके आधार पर मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ़्तार किया जाना बाकी है। उसकी तलाश जारी है। 

महिमा शर्मा