BIHAR: फ्लोर टेस्ट से पहले ही RJD के तीन नेताओं के घर पड़ा CBI का छापा

BIHAR: फ्लोर टेस्ट से पहले ही RJD के तीन नेताओं के घर पड़ा CBI का छापा

आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधान पार्षद सुनील सिंह के घर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छापा मारा है. मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की छापेमारी सिंह के घर पर आज सुबह से चल रही है. आज CBI ने कथित जमीन-रेलवे नौकरियों के मामले में बिहार में छापेमारी की. ये छापेमारी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद अशफाक करीम, फ़ैयाज़ अहमद और MLC सुनील सिंह के घर पर आज सुबह से हो रही है. इस छापेमारी पर राजद एमएलसी सुनील सिंह का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा, "यह जानबूझकर कराया जा रहा है. इसका कोई मतलब नहीं है. वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे". अपको बताते चलें कि सुनील सिंह के घर पर आज सुबह 7.30 बजे से CBI की टीम मौजूद है.
राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बीती रात को ही ट्वीट कर जानकारी दी थी, कि "सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियां छापेमारी की तैयारी में हैं क्योंकि बीजेपी बिहार (Bihar) में सत्ता गंवाने को लेकर उग्र हो चुकी है". शक्ति सिंह यादव ने आगे ट्वीट में लिखते हुए कहा कि, "भाजपा सत्ता जाने की वजह से बौखला चुकी है, उसके सहयोगी CBI,ED और IT बिहार में अतिशीघ्र ही रेड की तैयारी कर रहे है. पटना (Patna) में जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है. कल का दिन महत्वपूर्ण होने वाला है"।

कुशाग्र उपाध्याय