Aligarh: स्कूल में मगरमच्छ घुसने से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणो ने कमरे में किया बंद
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) ज़िले के अतरौली (Atrauli) क्षेत्र स्थित कासिमपुर गांव के एक स्कूल (School) में बुधवार को मगरमच्छ (Crocodile) घुस आया, जिससे वहां मौजूद लोगों मे हड़कंप मच गया. गावं वालों ने बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ को एक कक्षा में बंद कर दिया और अधिकारियों को इस मामले की सूचना दी.
आपको बता दें स्कूल (School के स्टाफ कर्मियों का कहना है कि, कासिमपुर गांव स्थित उनके स्कूल में आज सुबह एक मगरमच्छ घुस आया. उसे देख कर बच्चे तथा स्कूल कर्मी डर गये और घबराकर शोर मचाने लगे, वहीं उनका शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी लेकर आयें और बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को एक कमरे में बंद कर दिया. ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया. स्टाफ कर्मियों के अनुसार, अतरौली क्षेत्र के कासिमपुर गांव के नजदीक कई तालाब हैं, जिनमें अक्सर घड़ियाल नज़र आते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि, अनेक बार स्थानीय प्रशासन का ध्यान इस तरफ दिलाया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं. उन्होंने आगे बताया कि, गंगा नदी भी पास में ही बहती है, हो सकता है कि, पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण यह मगरमच्छ गांव के ही किसी तालाब में आ गया हो, जहां से आज वह स्कूल में घुस आया.
मोहम्मद आमिर
Sandhya Halchal News