बर्फबारी से पहाड़ो में माइनस में गिरा तापमान: दिल्ली में टूटा 122 सालो पुराना का रिकॉर्ड
बीते कई दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में जोरदार ठंड हो रही है लेकिन इससे अभी छुटकारा नहीं मिलने वाला। मौसम वभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन और हाड़ कंपाने वाली सर्दी जारी रह सकती है।
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की वादियों में जहां जमकर बर्फबारी हो रही, वहीं मैदानी इलाको में शीतलहर के तौर पर इसका असर देखने को मिल रहा है।
मनाली, मसूरी और शिमला में -1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा और मैदानी इलाको के तापमान की बात करे तो दिल्ली में 6, जयपुर में 7 और भोपाल में 8 डिग्री सेल्सियस है।
सर्दी का कहर लखनऊ, इलाहाबाद, झांसी और काशी समेत यूपी के तमाम शहरों में जारी है। मौसम भाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में शीतलहर चलेगी और ठंडे दिन रहेंगे।
जिनमें सीजन की सबसे ज्यादा सर्दी दर्ज की जाए, उन्हें ठंडे दिन कहा जाता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में दिख रहा है। सर्दी झारखंड, बिहार जैसे पूर्वी राज्यों में भी ज्यादा है।
मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर झारखंड से लेकर पंजाब तक दिख रहा है। जिसके चलते बारिश और ठंड बढ़ी है।
भले अब मैदान में बारिश का अनुमान नहीं है, पर 29 जनवरी के बाद एक बार फिर से पहाड़ो पर बर्फबारी और बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।
हल्की बारिश अगले 5 दिनों तक जारी रहनी की संभावना है। मौसम विभाग ने इस वजह से कड़ाके की ठंड इस महीने के अंत तक जारी रहने का अनुमान लगाया है।
आपको बता दे, दिल्ली में 122 सालो का रिकॉर्ड जनवरी की बारिश ने तोड़ा। लोगो ने सालो बाद इतनी सर्दी झेली।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News