Lucknow : गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की चुनावी पारी शुरू करेंगे यूपी के 150 कार्यकर्ता
गुजरात (Gujarat) विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) के शीर्ष नेतृत्व ने यूपी से पहले चरण में करीब डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को तैनात करने को कहा है। पार्टी ने जिलों से ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची मांगी है जिनमे सबसे कुशल और योग्य कार्यकर्ता हों इस सूचि को सूची को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।
जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brijesh Pathak) गुजरात विधानसभा चुनाव मे चुनावी रैलियों से माहौल को सजाने का काम करेंगे। वहीं डेढ़ सौ भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के लिए चुनावी बिसात को तैयार करने का काम करेंगे।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यूपी से पहले चरण में करीब डेढ़ सौ अनुभवी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को तैनात करने का फैसला लिया है। पार्टी ने प्रत्येक जिले से ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर सबसे योग्य कार्यकर्ताओं की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है।
जो कार्यकर्ता गुजरात जाएंगे उनकी व्यवस्था करने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी और अशोक मोंगा को प्रभारी नियुक्त किया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में इन कार्यकर्ताओं को गुजरात भेजा जाएगा। उसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों व प्रवक्ताओं के साथ युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को भी गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए भेजा जाएगा।
कुशाग्र उपाध्याय
Sandhya Halchal News