'हम दो हमारे बारह' के पोस्टर से लोगो को हुई आपत्ति, डायरेक्टर कमल चंद्रा ने दी सफाई

'हम दो हमारे बारह' के पोस्टर से लोगो को हुई आपत्ति, डायरेक्टर कमल चंद्रा ने दी सफाई

फिल्म 'हम दो हमारे बारह' के सब्जेक्ट और पोस्टर को लेकर काफी लोग विरोध कर रहे है।

जनसंख्या विस्फोट (Population Explosion) पर बनी इस फिल्म के पोस्टर पर मुस्लिम परिवार दिखाया है, जिसके लीड ऐक्टर अन्नू कपूर (Annu Kapoor) हैं।

जर्नलिस्ट राना अय्युब (Rana Ayyub) ने फिल्म के पोस्टर के साथ ट्वीट किया था, "सेंसर बोर्ड (Censor Board) ऐसी फिल्म की अनुमति कैसे दे सकता है जिसमें जनसंख्या विस्फोट (Population Explosion) की वजह मुस्लिम दिखाई दे रहे हैं, और एक समुदाय पर अटैक को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। मुस्लिम परिवार की इमेज लगाकर इसे 'हम दो हमारे बारह' लिखना पूरी तरह से इस्लामोफोबिया है।"

डायरेक्टर कमल चंद्रा (Kamal Chandra) ने सफाई देते हुए कहा कि फिल्म का पोस्टर जरा भी आपत्तिजनक नहीं है और किसी भी खास समुदाय को टारगेट करना नहीं है।

उन्हें यकीन है कि फिल्म देख सबको ख़ुशी होगी की जनसंख्या विस्फोट (Population Explosion) जैसा मुद्दा बिना किसी की भावनाओं और समुदाय को ठेस पहुंचाए उठाया गया है।

हेमलता बिष्ट