Entertainment: भाग्यश्री के बेटे के पास रिक्शॉ करने के भी पैसे नहीं, 2018 में बॉलीवुड में रखा था कदम

Entertainment: भाग्यश्री के बेटे के पास रिक्शॉ करने के भी पैसे नहीं, 2018 में बॉलीवुड में रखा था कदम

अभिनेत्री भाग्यश्री (Bhagyashree) के बेटे एक्टर अभिमन्यु दसानी  (Abhimanyu Dasani) फिल्म निकम्मा (Nikamma) के जरिये फिर से दर्शको के बीच लौटने वाले है। आपको बता दें, 2018 में फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से अभिमन्यु ने बॉलीवुड (Bollywood) में डेब्यू किया था। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यूडेंट का अवार्ड भी मिला। इसके बाद अभिमन्यु ने 'मिनाक्षी सुंदरेश्वर' में काम किया और अब फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाले है। और इस फिल्म को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है। 

अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) ने में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे इनसाइडर होने के कुछ नुकसान भी है जैसे आउटसाइडर होने के होते हैं। मैं सुबह कई सारे मैसेज के साथ उठता हूं, जो गालियों से भरे हुए होते हैं। लोग मुझसे कहते हैं कि मैं यहां के लायक नहीं हूं। ये अभी भी होता है  और मुझे लगता है कि ये काफी अजीब है। मुझे उन लोगों को खुद को साबित करना है जो फिल्मों के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।'

अभिमन्यु दासानी (Abhimanyu Dasani) ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ये भी लाइफ या गेम का एक हिस्सा है, और मुझे स्टार किड (Star Kid) होने का ये नुकसान है। जैसे कि आउटसाइडर होने के नुकसान होते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने 15 साल की उम्र में अपने पैरेंट्स से पैसे न लेने का फैसला कर लिया था और पैदल ही चल दिया था। लेकिन फिर मेरे पास रिक्शॉ करने के भी पैसे नहीं थे। मैंने खुद को समझा और मैंने जाना कि मुझे लाइफ में क्या करना है। मैं सेट पर जाता था, जहां मुझे अच्छा लगता था। मैंने 15 साल की उम्र में असिस्टेंट डायरेक्टर (Assistant Director) के तौर पर काम किया था।'

हेमलता बिष्ट