Mumbai: करोड़ों का लुटेरा 2 साथियों संग गिरफ्तार, 80 फीसदी नगदी बरामद

Mumbai: करोड़ों का लुटेरा 2 साथियों संग गिरफ्तार, 80 फीसदी नगदी बरामद

मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव (Goregaon) में इस महीने की 5 तारीख को बड़ी चोरी का मामला सामने आया था, जिसमे एक एटीएम कैश (ATM Cash) वैन के ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ 2 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये लूट कर वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस (Police) की छानबीन में पता चला कि, कैश वैन का ड्राइवर मौका देखकर पहले कैश वैन लेकर भागा फिर एक जगह कैश वैन खड़ी कर उसमें से रुपये निकल कर फरार हो गया था. वहीं इस वारदात को लेकर मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई. नॉर्थ रीजन के एडिशनल CP वीरेंद्र मिश्रा के अनुसार वारदात को सुलझाने के लिए 8 टीमें बनाई गई थी और अब कैश वैन ड्राइवर उदय भान सिंह को वसई से गिरफ्तार कर लिया गया है.

आपको बता दें कि, पुलिस के अनुसार आरोपी ड्राइवर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. जो कैश वैन से 2 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये लेकर वैन को गोरेगॉव एमटीएनएल के पास छोड़कर वो ऑटो रिक्शा से नालासोपारा की ओर भाग गया था. पुलिस ने इस चोरी में उसका साथ देने वाले दूसरे आरोपी आकाश यादव को मुम्बई तथा ऋषिकेश सिंह को दिल्ली (Delhi) से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 करोड़ 25 लाख 70 हजार 500 रुपये बरामद किया हैं और आगे की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपियों पर उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या का प्रयास और साथ ही अपहरण जैसे कई संगीन अपराध दर्ज हैं.

मोहम्मद आमिर