Entertainment: बॉलीवुड के पावर कपल ने लिया नया घर: शेयर की गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें
बॉलीवुड (Bollywood) के पावर कपल (Power Couple) के नाम से मशहूर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा अपने फैन्स को प्रभावित करने में कामयाब रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की गई उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। दीपिका और रणवीर ने हाल ही में महाराष्ट्र (Maharashtra) के अलीबाग (Alibagh) में एक आलीशान घर खरीदा हैं। जिसके गृह प्रवेश की तस्वीरें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर की है।
एनर्जी का पावरहाउस, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरो में रणवीर और दीपिका सफेद आउटफिट में हवन कर रहे हैं, व पूजा करते हुए नज़र आ रहे हैं। एक फोटो में वो दोनों घर का गेट खोलते हुए दिख रहे हैं। हालांकि किसी भी फोटो में उनका चेहरा सामने से नहीं दिख रहा है।
जानकारी के मुताबिक, रणवीर और दीपिका के इस बंगले की कीमत 22 करोड़ है। वहीं मनी कंट्रोल के अनुसार, अलीबाग स्थित ये प्रॉपर्टी 5 बीएचके की है। यह दीपिका और रणवीर का दूसरा घर या हॉलिडे होम जैसा होगा। बता दें कि, फिलहाल दीपिका और रणवीर मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में रहते हैं।
महिमा शर्मा
Sandhya Halchal News