देश की हालत देख पाकिस्तानी पीएम पर भड़के विपक्ष: देश में नए सिरे से चुनाव कराने की हुई अपील
रविवार को जमात-ए-इस्लामी (जेआई) के प्रमुख सिराजुल-हक ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का जाना ही आर्थिक संकट से जूझ रहे देश की सभी समस्याओं का हल है।' उन्होंने लाहौर में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले सभा को संबोधित करते हुए देश में नए सिरे से चुनाव कराने की अपील की।
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए हक ने इमरान सरकार की विवेचना की और कहा कि इमरान खान और पाकिस्तान एक साथ काम नहीं कर सकते। हक ने कहा, "इस देश में राजनीति से फायदे या नुकसान के लिए कोई जगह नहीं बची है, क्योंकि इमरान खान का जाना ही सभी समस्याओं का समाधान होगा।"
सिराजुल हक ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ पाकिस्तान के विवादास्पद सौदे पर कहा कि पाक पीएम अंतरराष्ट्रीय भिखारी बन गए हैं । इन दिनों पाकिस्तान भरी समस्याओं का सामना कर रहा की तभी यह आलोचना सामने आयी।
आईएमएफ की शर्तों को पूरा करने के लिए फाइनेंस (सप्लीमेंट्री) बिल 2021 और स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (संशोधन) विधेयक 2021 को पारित करने से विपक्ष ने इनकार कर दिया है। सप्लीमेंट्री फाइनेंस बिल की मंजूरी पाकिस्तान की 6 अरब अमेरिकी डॉलर की विस्तारित फंड सुविधा (ईएफएफ) की छठी समीक्षा के लिए जरूरी थी।
हक ने कहा, 'सत्तारूढ़ सरकार दावा करती थी कि वह अर्थव्यवस्था की चैंपियन थी, लेकिन कुछ भी नहीं बदला है। यह केवल नई मशीनरी में पुराने पार्ट्स का इस्तेमाल कर रही है।' पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने कहा कि आईएमएफ के साथ सरकार के समझौते का देश पर विनाशकारी असर पड़ेगा।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News