बाराबंकी में तेंदुए का जोड़ा दिखने से बना दहशत का माहौल: वन विभाग लगातार नाकाम
सर्द हवाओ के साथ-साथ लखनऊ में रह रहे लोगो को तेंदुए ने भी परेशान कर रखा है। वन विभाग को तेंदुए को पकड़ने में निराशा ही मिली है
वहीं सोशल मीडिया पर लगातार तेंदुए को लेकर अफवाएं फैल रही है की "यहाँ तेंदुआ वहां तेंदुआ इधर तेंदुआ उधर तेंदुआ" । लेकिन वन विभाग की टीम दावा कर रही है,
कि तेंदुआ जंगल वापस चला गया है। आपको बता दे की लोगों में अभी भी तेंदुए की दहशत बरकरार है। हाल ही में दो दिन पहले तेंदुए ने कुर्सी रोड़ पर एक बछड़ें को अपना शिकार बनाया था।
राजधानी लखनऊ में तेंदुए की दहशत अभी खत्म भी नहीं हुई है कि लखनऊ से सटे हुए जिले बाराबंकी में तेंदुए के एक जोड़े को देखे जाने की खबर सामने आयी है
जिसके कारण दहशत का माहौल बना हुआ है। बाराबंकी ज़िले के मंचपुरी में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में तेंदुए के होने की पुष्टि की है। जिसके बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और लोगों को सुरक्षित रहने के निर्देश दे रही हैं।
ज़िले बाराबंकी में तेंदुए को देखे जानें से पहले लखनऊ में पिछले दिनों तेंदुए का आतंक था। लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में तेदुए को देखे जाने का दावा किया गया था।
सोशल मीडिया पर वीडियों भी वायरल हुए थे। लेकिन अब वन विभाग ने दावा किया है कि पिछले पांच दिनों से अधिक समय से तेंदुआ लखनऊ शहर में नहीं देखा गया है।
लखनऊ पहुंचकर तेंदुए ने 15 लोगों के बुरी तरह से घायल किया था जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन जाल में फंसने के बाद भी तेंदुआ जाल से भाग निकला।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार लखनऊ से जंगल पांच किमी की दूरी पर है। ऐसे में कई बार गोमती नदीं के किनारे चलते चलते वन्य जीव रिहायसी इलाकों में आ जाते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि संभावनाएं हैं कि तेंदुआ जंगल में वापस चला गया होगा। वहीं अब बाराबंकी में एक बार फिर से तेंदुए का जोड़ा देखे जाने से लोगों में दहशत है वहीं वन विभाग की भी चिंता बढ़ गई है।
मोहम्मद शारिक सिद्दीकी
Sandhya Halchal News