40% सीट महिलाओं को देने और कांग्रेस के कैंपेन पर अदिति ने कसा तंज: प्रियंका गांधी को दिया ओपन चैलेंज
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर रायबरेली सदर से बीजेपी की उम्मीदवार अदिति सिंह ने तीखा हमला किया। जहां प्रियंका गांधी को अपने खिलाफ लड़ने की चुनौती दी, वहीं कांग्रेस के 'लड़की हूँ लड़ सकती हूँ' कैंपने को कोरा नारा बताया। अदिति सिंह ने कहा, "एक बार प्रियंका मेरे खिलाफ लड़ लेंगी तो बहुत कुछ साफ हो जाएगा और यह भी सबको पता चल जाएगा कि रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं है।"
रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं लोकसभा के पिछले चुनाव में यूपी में इसी एक मात्र सीट पर कांग्रेस को सफलता मिली थी। बीजेपी की स्मृति ईरानी से एक और गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट से राहुल गांधी हारे थे। कांग्रेस पार्टी के टिकट पर रायबरेली से 90 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से अदिति सिंह ने 2017 का विधानसभा चुनाव जीता था। अदिति के पिता अखिलेश कुमार सिंह अलग-अलग पार्टियों और निर्दलीय के रूप में पांच बार रायबरेली सदर से विधायक चुने गए। 2019 में पिता के निधन के बाद अदिति ने अपनी नई पार्टी भाजपा से इस सीट से मैदान में हैं।
अदिति सिंह ने कहा, 'कांग्रेस ने यह मान लिया था कि अमेठी और रायबरेली की जनता उसके साथ ही रहेगी और कुछ नहीं किया। एक के बाद एक चुनावों में लगातार कांग्रेस को यहां से जीत मिली लेकिन इन दोनों जगहों की जनता के लिए उन लोगों ने कुछ भी नहीं किया। उन्हें उम्मीद है कि इस बार इतिहास बनेगा और पहली बार रायबरेली सदर में कमल खिलेगा। 10 मार्च के परिणाम के बारे में सोचकर मैं उत्साहित हूं।'
प्रियंका गांधी के रायबरेली से लड़ने की संभावना के बारे में अदिति ने कहा, "अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा होगा। हमेशा के लिए कुछ चीजें साफ हो जाएंगी। मैं उनके रायबरेली से लड़ने का स्वागत करूंगी।" अदिति से जब पूछा गया कि क्या वे प्रियंका गांधी को ओपन चैलेंज दे रही तब उन्होंने कहा, 'अगर आप इसे ऐसे कहना चाहते हैं तो ये भी सही है।'
यूपी में 40% सीट महिलाओ को देने और 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कांग्रेस के कैंपेन पर अदिति ने तंज कस्ते हुए कहा कि, "यह एक राजनीतिक स्लोगन के अलावा कुछ नहीं है क्योंकि जमीन पर कांग्रेस के लिए कुछ भी नहीं है। अगर कांग्रेस सच में इसको लेकर गंभीर है तो उन राज्यों में इसे क्यों लागू नहीं किया गया जहां पार्टी अपेक्षाकृत मजबूत स्थिति में हैं। अन्य राज्यों में तो महिलाओं को 20% टिकट भी नहीं दिए गए। गोवा में पार्टी ने 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें सिर्फ दो महिलाएं हैं।"
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News