वॉशरूम से ना निकलने पर पिता ने फर्श पर पटका: 3 साल की मासूम बच्ची की मौत
हैदराबाद (Hyderabad) में एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया हैं. पिता ने अपनी 3 साल की बच्ची को इतना पीटा की उसे अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराना पड़ा जिसके बाद मंगलवार को उसकी मौत हो गई.
दरअसल वॉशरूम से बाहर नहीं आने पर बच्ची को करछुल से मारा गया. साथ ही घर में कथित तौर पर उसे फर्श पर पटक दिया.
पुलिस (Police) ने कहा कि घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई.
आपको बता दें एक पुलिस शिकायत में, लड़की की मां ने कहा कि जब उन्होंने हस्तक्षेप किया तो पति ने उसे भी धक्का दे दिया.
फिर, उसने लड़की को उठाया और उसे फर्श पर पटक दिया. शिकायतकर्ता ने 2015 में उस व्यक्ति से शादी की और उनकी चार बेटियां हैं. पुलिस ने कहा है कि वह फिलहाल 8 महीने की गर्भवती है.
पुलिस का कहना हैं कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया.
मोहम्मद आमिर
Sandhya Halchal News