सात चरणों में होंगे 5 राज्यों के चुनाव, पार्टियां नहीं कर सकेंगी रैली प्रचार: चुनाव आयोग

सात चरणों में होंगे 5 राज्यों के चुनाव, पार्टियां नहीं कर सकेंगी रैली प्रचार: चुनाव आयोग

आज चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस में साफ़ कर दिया है की चुंनाव तय समय पर ही होंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि,"पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है।

690 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। कोरोना में चुनाव कराना महत्वपूर्ण है। इसके लिए नए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। कुछ तैयारियां भी की गई हैं।

हमने इस बार तीन उद्देश्यों पर काम किया है। कोविड फ्री चुनाव, मतदाताओं की सहूलियत और अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी"।

आगे आयोग ने कहा "चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। कोरोना नियमों के साथ चुनाव कराएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता इस बार चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इनमें 8.55 करोड़ महिलाएं हैं। साथ ही 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। और महिला वोटरों की भागीदारी बढ़ी है। 11.04 लाख महिलाएं पहली बार मतदान करेंगी"।

जानकारी के अनुसार 2.15 लाख मतदान केंद्र होंगे। और हर मतदान केंद्रों पर अधिकतम 1250 वोटर ही होंगे। जिसमे हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला स्टाफ के जिम्मेदारी पर होगा।

साथ ही 690 निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे 1620 मतदान केंद्र होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि "पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की संख्या में कमी के कारण हमें मतदान केंद्रों को बढ़ाकर 30,330 करना होगा

इससे कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 हो गई है आगे उन्होंने कहा "चुनाव में धनबल का इस्तेमाल रोका जाएगा। गैरकानूनी पैसे-शराब पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है "

इसी के साथ ही सभी चुनावकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी। टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है। 

सुशील चंद्रा का कहना है कि "हर राज्य की विधानसभा सीट का कार्यकाल पांच साल ही रह सकता है। समय पर चुनाव कराना लोकतांत्रिक शासन सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी है।

चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी ऐसे होंगे जो टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। उन्हें एहतियाती अतिरिक्त खुराक भी दी जा सकेगी। 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं"

चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो, नुक्कड़ सभा और पदयात्रा पर रोक लगा दी है उन्होंने कहा की चुनाव पार्टियां डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें।

उनका कहना है की कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। साथ ही घर-घर जाकर सिर्फ पांच लोगों को प्रचार करने की अनुमति है। और जीत के बाद विजय जुलूस पर भी रोक रहेगी। 

चुनाव आयोग ने बताया की सात चरणों में पांच राज्यों में चुनाव होंगे। बता दे कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान होगा और 7 चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक यूपी में मतदान होंगे । साथ ही पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को और मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा।  

इसी के साथ 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी।

महिमा शर्मा