PAK Vs ENG: मोहम्मद रिज़वान ने बनाया कीर्तिमान रिकॉर्ड: पहले मैच में मिली पाकिस्तान को करारी शिकस्त
पाकिस्तान (Pakistan) के जाने माने दिग्गज सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने बीते मंगलवार को कराची स्टेडियम (Karachi Stadium) में इंग्लैंड (England) के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में महज़ 46 गेंद पर 68 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान मोहम्मद रिजवान ने बाबर आजम (Babar Azam) के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (K L Rahul) को भी एक मामले में पछाड़ दिया। आपको बता दें कि मोहम्मद रिजवान ने टी20 इंटरनेशनल में 2000 रनों का विशाल आंकड़ा छुआ और वो भी महज 52वीं पारी में।
आपको बताते चलें कि बाबर (Babar) ने भी इतनी ही पारियों में 2000 टी20 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा छुआ था, और वही 2000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने में विराट कोहली 56, केएल राहुल को 58 पारियां लगीं, वहीं इसी कतार में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) पांचवें नंबर पर हैं, आरोन फिंच ने 62 पारियों में 2000 रनो को पार किया था, वही अगर इंग्लैंड और पाकिस्तान (England Vs Pakistan) के बीच हुए मैच की बात करे तो पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और बाबर ने पारी की शुरुवात करते हुए पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 85 रन बटोरे, लेकिन बाबर के आउट होने के बाद इंग्लैंड की घातक गेंदबाज़ी के सामने पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी टिक न सका. जिसके चलते पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 158 रन ही बना सकी. वहीं 158 रनो का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट गवांकर 4 गेंद शेष रहते ही 160 रन ठोक डाले और मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स (Alex Hales) ने शानदार फिफ्टी जड़ी, और हैरी ब्रूक्स (Harry Brookes) ने नाबाद 25 गेंद पर 42 रनो की तूफानी बल्लेबाज़ी करी।
मोहम्मद शारिक सिद्दीकी
Sandhya Halchal News