Gonda: एंबुलेंस में ही कर्मियों ने कराया सुरक्षित प्रसव, नवजात शिशु की गूंजी किलकारी
गर्भवती को प्रसव के लिए अस्पताल (hospital) ले जाते समय प्रसव पीड़ा शुरू होने पर एंबुलेंस (Ambulances) की टीम ने सूझबूझ के साथ महिला का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव (Delivery) कराया। प्रसव के बाद एंबुलेंस में ही नवजात शिशु की किलकारी गूंजी।
आपको बता दे कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज (Community Health Center Karnailganj) अंतर्गत ग्राम बिबियापुर गोसाईं (Village Bibiyapur Gosain) निवासी सुशील कुमार गोस्वामी (Sushil Kumar Goswami) की 26 वर्षीय पत्नी कुमारी रंजना (Kumari Ranjana) को मंगलवार को अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ने पर स्वजन ने एंबुलेंस को सूचना दी। गांव पहुंची एम्बुलेंस यूपी 32 ईजी 1452 की टीम गर्भवती को लेकर गांव से अस्पताल जा रही थी.
इसी बीच अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में तैनात ईएमटी अरुन कुमार पाण्डेय (Arun Kumar Pandey) व पायलट राजदत्त (Pilot Rajdutt) ने समझदारी का परिचय देते हुए सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके मौके के हालात को देखते हुए घर की महिलाओं के सहयोग से प्रसूता का सुरक्षित प्रसव (Delivery) एंबुलेंस में ही करा दिया।
कैलाश नाथ वर्मा
Sandhya Halchal News