Entertainment: 'शमशेरा' में हुई बड़ी मिस्टेक, यूजर बोले

Entertainment: 'शमशेरा' में हुई बड़ी मिस्टेक, यूजर बोले


बॉलीवुड (Bollywood) की फिल्मे रिलीज होते ही कोई न कोई वजह से सुर्ख़ियों में आ जाती हैं. वहीं हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म शमशेरा (Shamshera) बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

फिल्म का प्रमोशन तो जोरों-शोरों से किया गया था, इसके बाद भी फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच कर लाने में नाकाम रही. फिल्म में रणबीर के अलावा, वाणी कपूर और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में दिखे थे. यह फिल्म महीने भर के अंदर ही ओटीटी (OTT) प्लेटफार्म पर आ गई. अब सोशल मीडिया पर फिल्म का एक क्लिप वायरल होने लगा है, जिसे लोग बहुत बड़ी मिस्टेक बता रहे हैं. इस फाइट सीक्वेंस सीन पर लोग जमकर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

इस ख़बर से जुड़ा पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:-

https://youtu.be/qM5E9HXtBOk

आपको बता दें कि, फिल्म के एक फाइट सीक्वेंस सीन में हीरोइन की गोद में नवजात बच्चे को दिखाया गया है. लोगों यह का मानना है कि, इस सीन में अभिनेत्री के हाथ में बच्चा नहीं बल्कि सिर्फ कपड़ा है. इसके साथ ही लोग डायरेक्टर का भी मजाक बना रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि, डायरेक्टर के पास इतना पैसा भी नहीं था कि, वह बच्चे को दिखाने के लिए एक गुड़िया ही खरीद लेते. 

इस क्लिप को ट्विटर यूजर @GumaanSingh ने शेयर करते हुए लिखा कि, "चलिए मान लेते हैं कि वो एक बच्चा है". 

इस वीडियो पर एक से एक मजेदार कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, 'बच्चा अपनी जंग खुद लड़ रहा है', तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि, 'बॉलीवुड वालों को पता नहीं क्या हो गया है'. इस तरह से लोग 'शमशेरा' की इस क्लिप का खूब मजाक उड़ा रहे हैं.

मोहम्मद आमिर