MMS Case: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का जमकर विरोध प्रदर्शन, एमबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा समेत 3 गिरफ्तार
जैसे जैसे गुस्साई छात्राओं ने हंगामा मचाया वैसे ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) एमएमएस (MMS) कांड की जांच में तेज दिखाई दी है। आज SIT यूनिवर्सिटी कैंपस जाकर मामले में आगे की पूछताछ करेगी। इसी बीच आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद एक चौका देने वाला खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि आरोपी लड़की को कई दिन से ब्लैकमेल (Blackmail) किया जा रहा था और उससे जबरन अन्य लड़कियों की अश्लील वीडियो बनवाने का दबाव दिया जा रहा था। वही पुलिस (Police) को आरोपी लड़की के मोबाइल चैट का वो हिस्सा मिला है जिसमे आरोपी लड़के हॉस्टल में रह रही लड़की को दूसरी लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाने का दबाव बनाते हुए पाए गए।
आपको बता दें कि इस मामले की जांच के लिए वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी गुरप्रीत कौर देव (Gurpreet Kaur Dev) की अगुवाई में तीन सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है। इस मामले में पकड़े गए छात्रा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट (Court) ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहाली (Mohali) के एक विश्वविद्यालय में कथित तौर पर एक छात्रा को किसी युवक ने ब्लैकमेल कर दबाव बनाकर करीब 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनवाया। और उस शख़्स ने उन वीडियोस को ऑनलाइन लीक भी कर दिया। इस घटना की शिकार हुई छात्राओं और अन्य छात्राओं ने मिलकर ज़ोरदार हंगामा किया वही पुलिस (Police) ने विश्वविद्यालय की एमबीए (MBA) फर्स्ट ईयर की छात्रा समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक़ 23 साल की आरोपी छात्रा ने केवल अपना एक वीडियो आरोपित युवक के साथ साझा किया, और किसी दूसरी छात्रा का कोई अश्लील वीडियो नहीं मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छात्रा को पंजाब (Punjab) से गिरफ्तार किया गया और एक युवक को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार हुई आरोपित छात्रा का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिये भेज दिया गया है.
मोहम्मद शारिक सिद्दीकी
Sandhya Halchal News