Asia Cup 2022: भारत की उम्मीदों पर फिरा पानी, 1 विकेट से पाकिस्तान ने दर्ज की रोमांचक जीत
बुधवार को एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022 ) के सुपर-4 का चौथा मुकाबला पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच खेला गया। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 1 विकेट से हराया और रोमांचक जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाए। पाकिस्तान ने 4 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। एशिया कप अब और भी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। पाकिस्तान की जीत के बाद अफगानिस्तान (Afghanistan) और भारत (India) दोनों ही फाइनल (Final) से बाहर हो गई है। आपको बता दें मैच के बाद दोनों टीमों के फैंस स्टेडियम (Stadium) में ही भिड़ गए। अफगानिस्तान के फैंस ने स्टेडियम की कुर्सियां निकाल लीं और पाकिस्तानी फैंस को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। न सिर्फ स्टेडियम में अन्यथा स्टेडियम के बाहर भी पाकिस्तानी फैंस की मारपीट हुई। घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) में तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है।
अफगानिस्तान टीम की बात करे तो टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुवात की। हजरतुल्लाह ज़ज़ाई (Hazratullah Zazai) और रहमानुल्ला गुरबाज (Rehmanullah Gurbaz) के बीच पहले विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी हुई। हजरतुल्लाह जजई 21 रन और रहमानुल्ला गुरबाज 17 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। करीम जनत (Karim Janat) 19 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नजीबुल्लाह जादरान (Najibullah Zadran) 10 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान नबी पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) ने 37 गेंदों में 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राशिद खान (Rashid Khan) 15 गेंद में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से हैरिस राउफ (Harris Rauf) ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।
पहले ही ओवर में पाकिस्तानी टीम को बड़ा झटका लगा। बाबर आजम (Babar Azam) बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। फखर जमां (Fakhar Zaman) 5 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इफ्तिखार अहमद (Iftikhar Ahmad) 30 रन बना सके। आसिफ अली (Asif Ali) ने 8 गेंद में 16 रन की पारी खेली। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर छक्का लगाकर नसीम शाह (Naseem Shah) ने पाकिस्तान को जीत दिलाई। अफगानिस्तान की ओर से फरीद और फारूकी ने 3-3 विकेट और राशिद खान ने 2 विकेट लिए।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News