अमेरिका जैसा ट्रेंड रहा तो 30 लाख नए केस मिलेंगे हर दिन: भारत की आर्थिक ग्रोथ हो सकती है कमज़ोर
कोरोना वायरस की तीसरी लेहेर ने देश में दस्तक दे दी है। बीते कल के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा केस हर दिन दर्ज हो रहे है। लेकिन फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म नोमुरा का अनुमान डरने वाला है।
अमेरिका ट्रेड से फर्म ने तुलना करते हुए कहा कि भारत में भी ऐसी ही तेजी देखने को मिली, तो हर दिन 30 लाख तक नए केस आ सकते हैं। ऐसा हुआ तो देश के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रचर पर भारी दबाव की स्थिति होगी।
अगर अफ्रीका जैसा ट्रेंड रहा तो नए केसों की संख्या 7 लाख 40 हजार तक हो सकती है।
नोमुरा ने बताया कि भारत में तीसरी लेहेर के चलते आर्थिक ग्रोथ कमज़ोर हो सकती है। बताया जा रहा है महंगाई में भी इजाफा हो सकता है, जिससे निपटने के लिए आरबीआई की ओर से रेपो रेट में इजाफा हो सकता है।
नोमुरा ने कहा कि 'भारत, फिलीपींस और इंडोनेशिया जैसे देशों में कुल आबादी के 45 फीसदी के बराबर ही टीकाकरण हुआ है। ऐसे में संक्रमण तेजी से फैलने का रिस्क है और इससे अस्पतालों पर दबाव देखने को मिल सकता है।'
नोमुरा ने अर्थव्यवस्था को लेकर अनुमान जताया है कि 2022 के मध्य से एक्सपोर्ट में कमी का दौर शुरू हो सकता है, ऐसा होने पर ये इकॉनमी में मंदी का संकेत होगा।
आपको बता दे, बीते साल की तीसरी तिमाही से देश में आर्थिक गतिविधियां तेज हुई हैं। जीएसटी कलेक्शन से लेकर जीडीपी ग्रोथ तक के आंकड़ों ने बड़ी राहत दी।
पर नोमुरा के अनुमान के अनुसार यह बढ़त साल की दूसरी छमाही में कम हो सकती है।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News