Sitapur: अल्कोहल भरे टैंकर और धान लदी ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, आग लगने से 1 की मौत 4 घायल

Sitapur: अल्कोहल भरे टैंकर और धान लदी ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, आग लगने से 1 की मौत 4 घायल

यूपी (UP) के सीतापुर (Sitapur) ज़िले में देर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें अल्कोहल (Alcohol) भरे टैंकर (Tanker) और धान लदी ट्रैक्टर ट्राली (Tractor Trolley) से आमने सामने टक्कर हो गई. अल्कोहल भरा टैंकर हादसे के बाद सड़क पर पलट गया और उसमें आग लग गई. आग की तेज लपटों के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली में भी आग लग गई। इस हादसे में टैंकर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि 4 लोग आग से झुलस गए. जिसमें से 2 लोगों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर (Lucknow Trauma Center) भिजवाया गया. जबकि दो लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र (Local Health Center) में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। 

इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अनुज सिंह (DM Anuj Singh), एसपी घुले सुशील चंद्रभान (SP Ghule Sushil Chandrabhan) सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अल्कोहल भरे टैंकर थान से भरे ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग पर काबू पाने के लिए सीएफओ (CFO) के नेतृत्व में दमकल (Fire Brigade) की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। लगातार करीब 2 से 3 घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अल्कोहल से भरा टैंकर बिसवां शुगर फैक्ट्री (Biswan Sugar Factory) का था. जो कि बहराइच (Bahraich) जा रहा था. यह भीषण सड़क हादसा रेउसा थाना क्षेत्र के मूरतपुर (Muratpur) के पास हुआ.


आपको बता दे कि, थानगांव थाना क्षेत्र के पाऊ सरदार (Pau Sardar) ट्रैक्टर ट्राली में धान भरकर जिला मुख्यालय मंडी में धान बेचने जा रहे थे. तभी रास्ते में पड़ने वाले पतले पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे अल्कोहल भरे टैंकर आमने-सामने हो गए जिसमें दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई। यह सड़क हादसा इतना भीषण था कि, टैंकर मौके पर ही पलट गया और अल्कोहल भरे होने के कारण उसमें आग लग गई. टैंकर से निकली आग की लपटों ने धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली को भी अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते दोनो ही गाडियां धू धू कर तेज लपटों के साथ जलने लगी. टैंकर और ट्राली में आग लगी देख आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंच गए. भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डीएम (DM) व एसपी (SP) सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे दोनों ही गाड़ियों में आग इतनी भीषण लगी हुई थी की, दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए 2 से 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

इस भीषण सड़क हादसे को लेकर एसपी सीतापुर घुले सुशील चंद्रभान (SP Sitapur Ghule Sushil Chandrabhan) ने बताया कि, हादसे की जानकारी प्राप्त होते ही हमारे साथ डीएम (DM) और सीओ (SO) सहित एसडीएम (SDM) मौके पर पहुंचे। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है. जबकि 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भिजवाया गया है. टैंकर में 5 लोग सवार थे जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली में एक व्यक्ति था. बिसवां चीनी मिल के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है. उन्हीं की देखरेख में टैंकर को हटवाया जाएगा। आग पर काबू पाने के लिए सीएफओ के नेतृत्व में दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी. काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया है.

समी अहमद