मौनी रॉय बंध गई एक नए बंधन में: अर्जुन बिजलानी ने लिखा- मिस्टर एंड मिसेज नाम्बियार
सूरज नाम्बियार के साथ शादी बंधन में बंध चुकी है मौनी रॉय। सोशल मीडिया पर उनकी शादी के तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।
पहली फोटो अर्जुन बिजलानी ने शेयर करते हुए लिखा, 'मिस्टर एंड मिसेज नाम्बियार'। मौनी रॉय के फैन्स और फ्रेंड्स तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे है।
आपको बता दे सूरज नाम्बियार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं बल्कि दुबई के बेस्ट बैंकर है। इनकी शादी के चर्चे लम्बे समय से सुर्खियों में थे।
मौनी के फैन पेज पर भी कई तस्वीरें और वीडियोज देखने को मिल रही है। 2019 से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अपना अफेयर मौनी ने काफी वक्त से छिपकर रखा था।
मौनी रॉय सूरज नाम्बियार की पत्नी बन गई है। 27 जनवरी को यानी के आज बड़े धूमधाम से दोनों की शादी गोवा में हुई।
सोशल मीडिया पर शादी के पहले वेडिंग सेरिमनीज के फोटोज और वीडियोज खूब छाए हुए थे। उनके खास दोस्त अर्जुन बिजलानी, मंदिरा बेदी, आश्का गोराड़िया सहित करीबी लोग शादी में शामिल थे।
हल्दी और मेहंदी में मौनी रॉय ने जमकर धमाल किया। सूरज नाम्बियार और अपने दोस्तों के साथ मौनी ने खूब डांस किया।
उनकी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।
बताया जा रहा है कि कुछ सालो से मौनी और सूरज एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। काफी वक्त तक मौनी इस बात को सबसे छुपाती रही।
आपको बता दे 2019 में दोनों दुबई में मिले थे। वहीं धीरे-धीरे दोस्ती रिलेशनशिप में बदल गई।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News