फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की धीमी शुरुआत: पहले दिन कमाए इतने करोड़
बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) रक्षा बंधन के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.
रिलीज से पहले लाल सिंह चड्ढा काफी सुर्खियों में बनी हुई थी. लंबे समय से आमिर खान के फैंस उनकी इस फिल्म (Film) का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
वहीं लाल सिंह चड्ढा के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं.
बॉक्स ऑफिस के आंकड़ो के मुताबिक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पहले दिन उम्मीद से काफी कम कमाई कर पाई है.
आपको बता दें लाल सिंह चड्ढा ने पहले दिन 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. जोकि उम्मीद से काफी कम है.
इतना ही नहीं आमिर खान की यह फिल्म इस साल रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म भूल भुलैया 2 से भी पीछे रही है.
फिल्म भूल भुलैया 2 ने अपने पहले दिन में 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
हालांकि लाल सिंह चड्ढा की पहले दिन की कमाई के यह सभी अनुमानित आंकड़े हैं.
फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बॉलीवुड सितारों ने काफी तारीफ की है. यह हॉलीवुड (Hollywood) की ऑस्कर विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गम्प (Forrest Gump) का हिंदी रीमेक है.
मोहम्मद आमिर
Sandhya Halchal News