आइये हम सब मिलकर बिहार को और अधिक बेहतर बनाएं: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

आइये हम सब मिलकर बिहार को और अधिक बेहतर बनाएं: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

बिहार (Bihar) में नई सरकार का गठन हो गया है. नई महागठबंधन की सरकार के तहत तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने डिप्टी सीएम (Deputy Chief Minister) पद की शपथ ले ली है.

तेजस्वी समेत पूरे परिवार ने इसके लिए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुये लिखा कि, धन्यवाद बिहार. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर बिहारवासी की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं. सभी समर्थकों से आग्रह है, जश्न मनाने के बजाय काम पर लग जाएं. गरीब-गुरबा को गले लगाएं व ईमानदारी से उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें. आइये हम सब मिलकर बिहार को और अधिक बेहतर बनाएं.

आपको बता दें 7 साल पहले पहली बार विधायक बने तेजस्वी प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक शानदार शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया लेकिन फिर एक बार किस्मत ने पलटी मारी और अब वह उपमुख्यमंत्री बन कर किंगमेकर की भूमिका में बिहार की राजनीति के केंद्र में आ गए हैं.

लालू प्रसाद के 33 वर्षीय छोटे पुत्र ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की चुनावी कमान संभाली और अच्छा प्रदर्शन किया.

राजद ने इस चुनाव में 75 सीटें जीतकर अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सबसे बड़े दल का तमगा हासिल किया.

वह भी ऐसे समय में जब पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद जेल में थे और उनके उत्तराधिकारी में साफ़ तौर पर कौशल की कमी दिख रही थी.

मोहम्मद आमिर