धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून जरूर बनना चाहिए: अरविंद केजरीवाल

धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून जरूर बनना चाहिए: अरविंद केजरीवाल

धर्म परिवर्तन को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है. 

शनिवार को जालंधर में पत्रकारों से बात करते समय अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनना चाहिए और किसी को बेवजह और गलत तरीके से परेशान नहीं करना चाहिए. 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,कर्नाटक, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों ने जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनाया हुआ है. 

असम समेत अन्य कई राज्यों में भी जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाने पर सरकार विचार कर रही है.

अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में कहा कि, “धर्म किसी भी व्यक्ति का निजी मामला है. 

हमारे देश में हर किसी को अपनी पसंद के अनुसार पूजा करने का अधिकार है. जबरन धर्मांतरण के खिलाफ एक कानून निश्चित रूप से बनाया जाना चाहिए, लेकिन इसके माध्यम से किसी को गलत तरीके से परेशान भी नहीं किया जाना चाहिए. डरा कर किया गया धर्मांतरण गलत है.

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में पंजाब के लिए एक और घोषणा की, 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो राज्य में अगले 5 साल तक कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा. 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है. तो घर-घर डिलीवरी सेवा और मोहल्ला क्लीनिक भी शुरू किए जाएंगे. 

साथ ही अरविंद केजरीवाल ने पहले यह भी वादा किया हुआ है, कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे.

मोहम्मद अनवार खान