भारत आ पहुंचा तीसरे नंबर पर: मौत के आंकड़े पांच लाख के पार

भारत आ पहुंचा तीसरे नंबर पर: मौत के आंकड़े पांच लाख के पार

कोरोना के मामले भारत में भले ऊपर-नीचे हुए हो लेकिन मौतो के आंकड़े कम नहीं हुए। तीसरी लहर में भी 1100 तक मौतें एक दिन में दर्ज हुई।

गुरुवार को मौतों का आंकड़ा पांच लाख को पार कर गया। भारत अब दुनिया का वो तीसरा देश जहां पांच लाख से ज्यादा मौतें हुई। 

कोरोना ने अब तक अमेरिका में 9.1 लाख लोगों की जान ली। दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां 6.3 लाख लोगों की जान गई।

भारत तीसरे नंबर पर है और रूस चौथे नंबर पर है जहां 3.3 लाख लोगों की मौत हुई। मैक्सिको में भी 3.07 लाख लोगों की मौत हुई है। 

1 जुलाई 2021 को ही भारत में 4 लाख मौतें हो चुकी थीं। जिसके बाद अब तक एक लाख मौतें और हुई।

हालांकि मृत्युदर में कमी दिखी। दूसरी लहर ज्यादा लंबी नहीं चली, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा मौते हुई थी।

वैक्सिनेश की प्रक्रिया भी इसी दौरान तेज हुई। मात्र 26 दिन लगे दो लाख से तीन लाख मौतों का आंकड़ा पहुंचने में, जिसके बाद 39 दिन में तीन लाख से चार लाख हो गए। 

दिसंबर तक रोज होने वाली मौतों में गिरावट दर्ज हुई। एक बार फिर दिसंबर की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ा।

जहां एक दिन की औसत मौतें 70 पहुंची वहीं कुछ दिनों में ये 600 हो गई।

हेमलता बिष्ट