महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

14 अगस्त को सुबह करीब सवा पांच बजे शिव संग्राम पार्टी (Shiv Sangram Party) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विनायक मेटे (Vinayak Mete) की मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) पर सड़क हादसे में मौत हो गई।
एक बैठक के दौरान वह मुंबई अपनी एसयूवी (SUV) कार से जा रहे थे।
कार में उनके साथ एक अन्य व्यक्ति और ड्राइवर भी था।
यह हादसा पनवेल के पास माडप टनल में एक वाहन द्वारा कार को टक्कर लगने से हुई।
जिससे कार में मौजूद सभी को गंभीर चोटे आई।
फौरन सभी को नवी मुंबई (Navi Mumbai) के कामोठे के एमजीएम (MGM) अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मेटे की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के मंत्री और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने कहा, ‘‘वह वास्तव में मराठा आरक्षण के मुद्दे को उठा रहे थे। यह हमारे और मराठा समुदाय के लिए बहुत बड़ी क्षति है।’’
हेमलता बिष्ट