Chhattisgarh: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को बस ने मारी टक्कर, सात लोगों की मौत तीन घायल

Chhattisgarh: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को बस ने मारी टक्कर, सात लोगों की मौत तीन घायल

छत्तीसगढ़  (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है. बस (Bus) ने हाईवे पर खड़े ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें सात लोगों की मोके पर ही दर्नाक मौत हो गई हैं. और तीन अन्य लोग घायल हुये हैं. जिनको अस्पताल (Hosptal) में भर्ती कराया गया है. यह घटना प्रातः करीब 4 बजे कोरबा जिले के मडई घाट के पास हुई है. 

आपको बता दे कि, एक लग्जरी स्लीपर बस देर रात रेणुकूट (Renukoot) के लिए रायपुर (Raipur) से निकली थी. बताया जा रहा है कि, बस कोरबा के पौड़ी उपरेड़ा में नेशनल हाईवे-130 पर प्रातः करीब चार बजे पहुंची थी. कि मड़ई के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बस आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के दौरान सभी यात्री गहरी नींद में थे.

आसपास के लोगों ने सुबह जब यह हादसा देखा तो तुरंत पुलिस (Police) को इसकी सूचना दी. पुलिस ने सूचना पाते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया. वहीं एसपी संतोष सिंह (SP Santosh Singh) ने बताया कि, हादसे में सात लोगो की मौत हो गई और कुल 3 लोग घायल हैं, जिसमें से एक व्यक्ति सामान्य रूप से और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना प्रातः चार बजे के आसपास की है. समान रूप से घायल व्यक्ति का इलाज पौड़ी अस्पताल (Pauri Hospital) में चल रहा है. जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य दो व्यक्तिीयो को कोरबा जिला अस्पताल (Korba District Hospital) रेफर कर दिया गया है.

मोहम्मद अनवार खान