Congress President Election: गांधी परिवार से कोई भी नहीं लड़ेगा अध्यक्ष पद का चुनाव, अशोक गहलोत ने दी जानकारी Congress President Election: गांधी परिवार से कोई भी नहीं लड़ेगा अध्यक्ष पद का चुनाव, अशोक गहलोत ने दी जानकारी

गांधी परिवार से कोई भी नहीं लड़ेगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, इस बात की पुष्टि कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को की है. अशोक गहलोत ने कहा कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि, गांधी परिवार की ओर से कोई भी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए. बता दें, अशोक गहलोत ने केरल में राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्होंने बीती रात 'भारत जोड़ो यात्रा' में भी हिस्सा लिया. 

आपको बता दें कि, अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुये कहा, मैंने उनसे कई बार आग्रह किया कि, वे सभी की इच्छा स्वीकार करें, और दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बन जायें. उन्होंने मुझसे कहा कि, उन्होंने फैसला किया है कि, गांधी परिवार से कोई भी अगला पार्टी प्रमुख नहीं बनना चाहिए. अशोक गहलोत ने आगे कि, राहुल जी ने मुझसे कहा, मुझे पता है कि, वे चाहते हैं कि, मैं पार्टी प्रमुख बनूं और मैं उनकी इच्छाओं का सम्मान भी करता हूं, लेकिन मैंने एक वजह से फैसला किया है कि, एक गैर-गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए.

मोहम्मद आमिर