Box Office: नेशनल सिनेमा डे से हुआ कई फिल्मो को फायदा, 'चुप' या 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' कौन है कलेक्शन की रेस में आगे
कल 23 सितंबर को 'नेशनल सिनेमा डे' (National Cinema Day) के रूप में मनाया गया। जिसके चलते फिल्मों की टिकट महज 75 रुपये में मिली। नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day) से कई फिल्मों का फायदा हुआ। कल फिल्म 'चुप' (Chup) और 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' (Dhokha Round D Corner) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। दोनों ही फिल्मो को मिक्स रिव्यूज मिले है। बात करे कूकी गुलाटी (Kookie Gulati) की फिल्म 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' जिसमे आर माधवन, खुशाली कुमार, दर्शन कुमार और अपारशक्ति खुराना नजर आ रहे है, इस फिल्म को कुछ खास रिव्यूज और रेटिंग नहीं मिली है। बॉक्स ऑफिस इंडिया (Box Office India) की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन करीब एक करोड़ रुपये का हो सकता है।
वहीं पूजा भट्ट, दुलकर सलमान, सनी देओल और श्रेया धनवंतरी स्टारर 'चुप' भी कल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसके निर्देशन आर बाल्की (R Balki) है। आपको बता दें, इस फिल्म के जरिए सनी देओल (Sunny Deol) ने दर्शको के बीच वापसी की है। मिली जानकारी के अनुसार पहले ही दिन फिल्म ने करीब 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बात करे एडवांस बुकिंग (Advance Booking) की तो 63000 टिकट्स बिकी और वहीं रिलीज के दिन 4 लाख टिकट की बिक्री हुई।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News