मुर्री में बर्फीले तूफ़ान में फांसी पर्यटकों की कारें: नौ बच्चों समेत हुई 21 लोगों की मौत

मुर्री में बर्फीले तूफ़ान में फांसी पर्यटकों की कारें: नौ बच्चों समेत हुई 21 लोगों की मौत

शनिवार को पाकिस्तान के मुर्री में बर्फ में फांसी करो में पर्यटकों की भीड़ के बीच तकरीबन 21 लोगो की हुई मौत। इस हादसे को पाकिस्तान सरकार ने आपदा घोषित किया है।

इस हिल स्टेशन पर अभी भी लगभग 1000 कारे फांसी हुई है। बचाव कार्य में तेज़ी लाने और फंसे पर्यटकों को मदद देने का निर्देश पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा के गैल्यात में कारों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। रेस्क्यू 1122 की सूची के अनुसार नौ बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तानी सेना सड़को को साफ़ करने और मुर्री के पास फंसे लोगो को बचाने का प्रयास कर रही है।

इंटीरियर मिनिस्टर शेख राशिद के अनुसार, एक राजमार्ग पर बर्फीले तूफान के दौरान लगभग 1,000 वाहन फंसे हैं।

आपको बता दे मुर्री पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के उत्तर में एक पहाड़ी रिसॉर्ट शहर है। 

बताया जा रहा है, 100,000 से अधिक कारों ने मुर्री में भारी बर्फबारी देखने के लिए प्रवेश किया था

 पुलिस ने बताया की शहर के अंदर और बाहर जाने वाली सड़कों पर भारी जाम लग गया।

पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने लोगो को आग्रह करते हुए कहा कि क्षेत्र को अब "आपदा क्षेत्र" घोषित कर दिया गया है।

हेमलता बिष्ट