Afghanistan: तालिबान को नहीं मिला अल-जवाहिरी का शव अमेरिका ने किया था मारने का दावा
अल-कायदा (Al-Qaeda) के सरगना अयमान अल-जवाहिरी (Ayman al-Zawahiri) को काबुल (Kabul) में अमेरिका(America) ने पिछले महीने एक ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराने का दावा किया था। लेकिन अब यह मुद्दा विवादों में आ चूका है, तालिबान ने इसी बात पर सवाल उठाते हुए कहा है कि "हमें अब तक जवाहिरी का शव नहीं मिला है"। तालिबान ने कहा कि "हमारी ओर से लगातार जांच की जा रही है, लेकिन अल-कायदा के सरगना का शव बरामद नहीं हुआ है"। पिछले महीने एक एयर स्ट्राइक में अमेरिका ने जवाहिरी को मार गिराने का दावा किया था. अमेरिका ने कहा था कि यह हमला जवाहिरी के काबुल स्थित ठिकाने पर किया गया था जिसकी तस्वीर भी साझा की गयी थी. ड्रोन से किये गए इस हमले मे जवाहिरी को उस वक़्त निशाना बनाया गया, जब वह मकान की छत पर खड़ा था।
तालिबान कर रहा है मामले की जांच
तालिबान ने इस पूरे मामले को लेकर अमेरिका पर सवाल खड़े किये हैं, उसका कहना है की उसे अभी अल कायदा सरगना अयमान अल-जवाहिरी (Ayman al-Zawahiri) का शव नहीं मिला पाया है, तो अभी के लिए यह कह पाना मुश्किल है की वह मारा गया या नहीं। हालांकि, अमेरिका की तरफ से यह दावा किया गया था की अल-जवाहिरी को हेलफायर मिसाइलों से एक विशेष अभियान के तेहत ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया गया, उसे उस वक़्त निशाना बनाया गया जब वह अपने घर की छत पर खड़ा था.
कुशाग्र उपाध्याय
Sandhya Halchal News