कश्मीर में 7 दिन में ढेर किये 11 आतंकी: सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

कश्मीर में 7 दिन में ढेर किये 11 आतंकी: सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई जारी है। जम्मू-कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि,

नए साल में अब तक जम्मू-कश्मीर में 11 आतंकवादियों को मार दिया गया है। और उनमें से ज्यादातर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर थे।

जम्मू-कश्मीर के बडगाम के ज़ोलवा क्रालपोरा चादूरा इलाके में गुरुवार देर शाम को शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को मार गिराया।

कश्मीर के आईजीपी ने कहा, "हमें सूचना मिली थी कि जैश के आतंकवादी छिपे हुए हैं। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।

फायरिंग शुरू हुई। उसके बाद सीआरपीएफ भी ऑपरेशन में शामिल हो गई। पूरी रात मुठभेड़ चली और आज सुबह आतंकवादी मारे गए।"

आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, "उनमें से एक की पहचान श्रीनगर शहर के वसीम के रूप में हुई है। वह कई नागरिकों की हत्याओं में शामिल था।

शेष दो आतंकवादियों की पहचान प्रक्रिया चल रही है। उनके पास से आठ पत्रिकाओं और कई दस्तावेजों के साथ तीन एके 57 राइफलें बरामद की गई हैं। जिसकी हम जांच कर रहे हैं।"

वही दूसरी ओर जब उनसे सुरक्षा बलों द्वारा तैयार की गई शहर के आतंकवादियों की "हिट लिस्ट" के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि,

"शहर की सूची में जिन सभी आतंकवादियों का जिक्र था, वे मारे गए हैं। हाल ही में एक नया आतंकवादी शामिल हुआ है, हम जल्द ही उसे भी मार गिराएंगे।"

इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा था कि साल 2021 में 100 सफल ऑपरेशन हुए थे। जिनमे कुल 182 आतंकियों को मार गिराया गया था।

साथ ही उन्होंने जानकारी दी थी कि बीते साल 134 स्थानीय युवा आतंकवाद की राह पर चले गए थे। जिनमे से 72 मारे गए हैं, जबकि 22 को गिरफ्तार किया गया।

2021 में ही कश्मीर में यूएपीए के तहत 80 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था और कुल 497 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। 

महिमा शर्मा