असम के मंत्री पीजूष हजारिका का अरविंद केजरीवाल को तीखा जवाब कहा,

असम के मंत्री पीजूष हजारिका का अरविंद केजरीवाल को तीखा जवाब कहा,

असम (Assam) में परीक्षा परिणाम खराब आने पर 34 स्कूलों (Schools) में तालाबंदी करने के राज्य सरकार के कथित फैसले को लेकर आई एक खबर पर दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने ट्वीट (Tweet) किया - ''स्कूल बंद करना समाधान नहीं है. हमें तो अभी पूरे देश में ढेरों नए स्कूल खोलने की ज़रूरत है. स्कूल बंद करने के बजाय स्कूल को सुधार कर पढ़ाई ठीक कीजिए.'' 

अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का असम के मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता पीजूष हजारिका (Pijush Hazarika) ने ट्विटर पर ही जवाब दिया. उन्होंने ट्वीट किया-  ''सबसे पहले तो, असम में स्कूलों को बंद नहीं किया जा रहा है, बल्कि समग्र शैक्षणिक वातावरण में सुधार के लिए शिक्षा को एकीकृत किया जा रहा है. 

दूसरी बात, आदरणीय सीएम अरविंद केजरीवाल जी को शिक्षा के उत्थान पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. क्योंकि समय-समय पर उनके फर्जी 'दिल्ली मॉडल स्कूल' (Fake' Delhi Model School) का भंडाफोड़ किया गया है.''

पीजूष हजारिका ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि, ''आम आदमी पार्टी (AAP) का शिक्षा मॉडल ने दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया है. दसवीं कक्षा का रिजल्ट जो 2011 में 99.09% था, 2022 में घटकर 81.27% हो गया है. 

पुडुचेरी की तुलना में दिल्ली के महान मॉडल स्कूल सभी पहलुओं में खराब हैं. केजरीवाल जी को सीखने के लिए असम का दौरा करना चाहिए.''


मोहम्मद अनवार खान