महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने थामा भाजपा का दामन: कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने थामा भाजपा का दामन: कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

विधानसभा चुनाव की सियासी हलचल के बीच अब उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

नैनीताल से पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें आज देहरादून में पार्टी की सदस्यता दिलवाई है। बता दे कि इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। 

वहीं सरिता आर्य के साथ ही कांग्रेस की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हो गईं।

बता दे कि सरिता आर्य को कांग्रेस पार्टी ने सभी पदों से हटाते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार इससे पहले सरिता आर्य ने बगावती तेवरों से कांग्रेस मुख्यालय का माहौल गरमाए रखा था।

भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबरों के बाद उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यालय में साफ तौर पर कहा था कि

"अभी तो मैं कांग्रेस में हूं, आगे का पता नहीं। लोकतंत्र है, हर कोई अपने लिए सोचने को स्वतंत्र है...। भाजपा टिकट देगी तो वह वहां से भी चुनाव लड़ लेंगी"। 

आपको बता दे कि शुक्रवार देर रात को सरिता आर्य के भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबर बाहर आई थी।

जिसके बाद पार्टी नेता ने उन्हें मनाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी

'सबकुछ ठीक है' का संदेश देने के लिए उन्हें मानते हुए कांग्रेस भवन भी लेकर आए थे, लेकिन यहां भी सरिता के बगावती तेवर जारी रहे।

महिमा शर्मा