Uttarakhand: नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान: पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिली कमान

Uttarakhand: नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान: पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिली कमान

उत्तराखंड {Uttarakhand} में भाजपा {BJP} का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकले साफ हो गई हैं.

शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया हैं. 

केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है. 

दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी.

जिसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है. 

आपको बता दे इससे पहले पार्टी की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी. 

विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं थीं. 

वहीं बताया जा रहा है कि नाम की घोषणा होने के बाद अब वे मदन कौशिक से मिलने उनके आवास पर जाएंगे. 

उसके बाद दोनों पार्टी कार्यालय में जाएंगे। वहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विधिवत रूप से उन्हें कार्यभार सौंपेंगे.

पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का सफर

32 साल की उम्र में 2002 से 2007 तक उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में 39 नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए और विधानमंडल में मुख्यसचेतक का दायित्व संभाला.

2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व, प्रदेश मंत्री, गढ़वाल संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे.
2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष रहे.
2012 से 2014 तक दोबारा उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी रहे. 
2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा मं प्रदेश मंत्री रहे.
2016 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी रहे.
2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए.